Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः राजेश मसाला ने की जरूरतमंदों की मदद! होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन


अमेठी। रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने समारोह में भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने लोकगीत, होली गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। पूरे परिसर में होली के रंग और उत्साह की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद भी की। उन्होंने इस्माइलपुर निवासी कुसुम देवी को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, वहीं भादर निवासी विटटन देवी को इलाज के लिए 20,000 रुपये की सहायता राशि देकर सहयोग किया।राजेश मसाला ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। समारोह में पूर्व मंत्री रानी डा अमिता सिंह, राजकुमारी आकांक्षा सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |