Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जताया आक्रोश! जुम्मा की नमाज के बाद शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन


मुसाफिरखाना/अमेठी। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव स्थित जामा मस्जिद के सामने लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और पश्चिम एशिया में हो रही घटनाओं को लेकर आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हो रहे हमलों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “तुम एक हुसैनी मारोगे, हर घर से हुसैनी निकलेगा” जैसे नारे लगाए और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मौके पर मौलाना खादिम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, वे हमेशा जिंदा रहते हैं और उनकी कुर्बानी को जाया नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना हर इंसान का फर्ज है।इस दौरान मोहम्मद आका, सिब्ते मोहम्मद, जोहर अब्बास, सलमान हैदर, मौलाना खादिम सहित कई लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सतर्क रही और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |