लखनऊ । लखनऊ में प्रियंका प्ले ग्रुप स्कूल में वार्षिक उत्सव “तरंग” का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन प्रबंधक शिखर मौर्य और संचालिका प्रियंका मौर्य द्वारा किया गया ।
यह विद्यालय का तीसरा वार्षिक उत्सव था। इससे पहले विद्यालय में एक बार वार्षिक कार्यक्रम और एक बार स्पोर्ट्स डे का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस वर्ष का कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप पति त्रिपाठी अपर महाअधिवक्ता उत्तर प्रदेश,
एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा ‘अटल’ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों ने “नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए” गीत पर परिवार की भावना को दर्शाती सुंदर प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने “मैं निकला गड्डी लेकर” गीत पर जोशीला नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण बच्चों की शो एंड टेल गतिविधि रही, जिसमें बच्चों ने विभिन्न वस्तुओं को मंच पर लाकर उनके बारे में सरल शब्दों में अपने विचार व्यक्त किए। नन्हे बच्चों का आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और मंच पर प्रस्तुति देखने लायक थी,विद्यालय के प्रबंधक की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और सभी के धन्यवाद के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आनंद और गर्व का माहौल बना रहा।
