लखनऊ । आलमबाग आशियाना के औरंगाबाद जागीर में रविवार शाम खेल खेल के दौरान एक मासूम के चेस्ट पर बैट लग गया जिससे मासूम गंभीर चोटिल हो गई आनन फानन में परिजन लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। आशियाना के औरंगाबाद में रहने वाली वैष्णवी (13)पुत्री सूरज राजपूत रविवार शाम अपने घर के बाहर दोस्तो के साथ खेल रही थी खेल के दौरान ही
बैट बॉल पर लगने के बजाए मासूम के चेस्ट पर लग गया और मासूम गंभीर चोटिल हो गई। परिजन बेटी की हालत देख आनन फानन में लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता के अनुसार उनकी पुत्री चैथी क्लास की छात्रा थी । दो बहनों में बड़ी थी और एक चार माह का छोटा भाई है। फिलहाल पुलिस ने शव मर्चुरी में रख दिया है।
.jpg)