Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: इटौंजा में सीतापुर रोड पर व्यापार मंडल अध्यक्ष की मार्केट में चोरी की घटना,थाने पर शिकायत


लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा सीतापुर रोड पर मंडल अध्यक्ष की मार्केट में चोरी की सामने आई है।प्रार्थी आमिर अली निवासी अलीगंज लखनऊ का रहने वाला है प्रार्थी की कबाड़ की दुकान सीतापुर रोड के किनारे व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की मार्केट में प्रार्थी ने किराए पर दुकान लेकर गोदाम बनाया हुआ है, जहां पर आज रात करीब 12रू20 पर कुछ अज्ञात लोगों ने टैक्सी से आकर प्रार्थी की दुकान बाहर चोरी की नीयत से प्रार्थी की ठेलीया चोरी करने की कोशिश की, यह पूरी घटना मोबाइल में अनूप कुमार मिश्रा के द्वारा देखी जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल दुकान के बगल में रहने वाले दुकानदार अमरपाल और राजू वर्मा को फोन करके जानकारी दी और खुद भी मौके पर आए जब उक्त चोरों ने लोगों को आते देखा तो वह लोग भागने लगे जिनका पीछा किया गया, तो वह लोग टैक्सी छोड़ कर भाग गए टैक्सी का नंबर यूपी 32 एन 0702 है जो मौके पर मिली पूरी घटना सी सी टीवी कैमरा में कैद हुई है,घटना की जानकारी थाना प्रभारी इटौंजा को तत्काल दी गई,जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और उक्त टैक्सी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |