पीलीभीत। नगर की ओम लोन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रवि शर्मा ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री हरिपाल यादव द्वारा किया गया।
बैठक का मुख्य विषय आगामी 18 मार्च को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह की तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव और सहयोग साझा किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टलानी और जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल ने बैठक में मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके अनुभवपूर्ण निर्देशों से उपस्थित व्यापारी बंधुओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।
बैठक में नगर इकाई के पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु सक्रिय रूप से शामिल हुए और कार्यक्रम की सफलता के लिए संकल्पित हुए। इस बैठक से यह स्पष्ट हुआ कि आगामी शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह क्षेत्र में उद्योग व्यापार को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम होगा।
