बीसलपुर। बीसलपुर ब्लॉक के नगीपुर अखौला के ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने गौशाला संचालन में कई कठिनाइयों का हवाला दिया।
प्रधान का आरोप है कि गौरक्षक शिवकुमार और उसके साथियों ने गौशाला पर कार्यकर्ताओं और केयरटेकर को गालियां दीं और पहले भी रिश्वत मांगते रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि 11 मार्च 2026 को शाम 7रू30 बजे शिवकुमार और लगभग 12 अन्य लोग गौशाला पहुंचे और केयरटेकर मायावती व उनके पति राजू कुमार को गंदी गालियां दीं। इसके अलावा प्रधान ने शिकायत की कि ग्राम पंचायत रसूला के प्रधान नरेशपाल ने 10 मार्च को गाय को जबरन गौशाला में छोड़ा, जिसकी रात्रि में मृत्यु हो गई। इसके अंतिम संस्कार पर 1000 रुपये खर्च हुए, जबकि सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिला।
प्रधान ने कहा कि सरकार प्रतिपशु प्रतिदिन 50 रुपये देती है, जो समय पर नहीं मिलते और इस राशि से पशु पालन संभव नहीं है। इसलिए गौशाला चलाने में असमर्थ होने के कारण उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।
.jpg)