Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुरः संजय नगर में मां बसंती पूजा नवमी पर सुब्रत विश्वास का भव्य स्वागत, बंगाली आरक्षण का दिया आश्वासन


रुद्रपुर। संजय नगर वार्ड नंबर 11 में मां बसंती पूजा के नवमी अवसर पर भव्य उत्साह देखने को मिला। रुद्रपुर के सामाजिक कार्यकर्ता सुब्रत विश्वास जी के मेले में पहुंचने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

महापौर जी ने मां बसंती के मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व विकास की कामना की। इस दौरान उपस्थित जनता से संवाद कर उनकी भावनाओं को समझा, जिससे लोगों में अपनापन का भाव जागा।

युवा नेता सुब्रत विश्वास जी ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि बंगाली समाज की आरक्षण मांग को दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर को भव्य, स्वच्छ व आकर्षक बनाने का आश्वासन दिया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस घोषणा से संजय नगर की जनता में उत्साह छा गया।

 भविष्य में क्षेत्रीय विकास की अपेक्षा जताई। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ जनप्रतिनिधियों व जनता के मजबूत संबंधों का प्रतीक बना।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सरकार, बिट्टू माझी, रंजन सरकार, बसंती पूजा अध्यक्ष संजय सरकार, तिलक कार्तिक, राकेश विश्वास, संजय मंडल, धीरज दास, धीरज विश्वास, असील मंडल, आशीष मलिक, मोहित गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |