Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सदर तहसील में राजस्व निरीक्षक संघ का चुनाव घोषित! समर बहादुर सिंह बने जिला अध्यक्ष,सत्यपाल बने जिला मंत्री


लखनऊ। लखनऊ जिले की सदर तहसील में उत्तर प्रदेश राजस्व निरिक्षक संघ जिला शाखा लखनऊ का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को सदर तहसील सदर लखनऊ के सभागार में मनीष कुमार पाठक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित निर्विरोध घोषित किया गया। जिसमें समर बहादुर सिंह को लखनऊ जिला अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं श्रीकांत वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए, इन्तजारूल हसन कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। सत्यपाल को जिला मंत्री निर्विरोध चुना गया। पवन कुमार को उपमंत्री व प्रहलाद नाथ तिवारी को संगठन मंत्री चुना गया,सुशील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया, सरोज शुक्ला को आडिटर निर्विरोध चुना गया। इस चुनाव के बाद सभी पदाधिकारी को माला पहनकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला मंत्री सत्यपाल ने बताया कि हम पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से काम करते आए हैं और करते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |