कन्नौजः सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को शॉल भेंट कर दी गई विदाई
March 31, 2026
कन्नौज। मंगलवार को जनपद कन्नौज से एक पुलिसकर्मी अपनी सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर पुलिसकर्मी को उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मी को अपनी शुभकामनायें दी गई।
