चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना पर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी एवं उसके परिवारजन के साथ गाली-गलौज,धमकी देते हुए लाठी-डण्डा से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मंगलवार को उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव चैकी प्रभारी चकगंभीरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद 03 अभियुक्तों 1.रोहित शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा, 2.रोशन शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा व 3.कैलाश शर्मा पुत्र स्व0श्यामलाल शर्मा निवासीगण कुसुमी थाना चुनार जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
