Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बीसलपुर-शाहजहांपुर रोड पर गैस रिफिलिंग के दौरान कार में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा! अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर फिर उठे सवाल, आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


बीसलपुर। नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली निवासी मोइन खान की वैगन आर कार में उस समय अचानक आग लग गई, जब वह बीसलपुर-शाहजहांपुर रोड पर सितारा गेस्ट हाउस के पास एलपीजी गैस डलवा रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक तेज लपटें उठीं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से वाहन चालक मोइन खान गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब जाकर आसपास के लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से एलपीजी गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। बीसलपुर-शाहजहांपुर रोड अवैध गैस रिफिलिंग का हब बनता जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |