सैफनीः पटटी फाजिलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी ,मौत! पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा , सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की ली जानकारी
March 03, 2026
सैफनी। मंगलवार को थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है । थाना क्षेत्र के पटटी फाजिलाबाद गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है युवक की पहचान सोनू (24) के रुप में हुई है । सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है । सीओ देवकीनंदन शाहबाद ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली । इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है मृतक ने अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ा है । थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है ।
