शाहबाद: अमेरिका और इजराइल के विरोध में हुआ प्रदर्शन
March 03, 2026
शाहबाद। ग्राम सुहावा सादात में आयतुल्लाह सैयद अली खामनाई की शहादत के अवसर पर विरोध प्रदर्शन कर अमेरिका और इजराइल का विरोध जताया गया। सुहावा मस्जिद के पेश इमाम ने बताया कि ईरान से अमेरिका की वार्ता चल रही थी वार्ता खत्म भी नहीं हुई थी कि इसराइल ने ईरान पर हमला कर दिया जो यूएनओ के नियम के खिलाफ है। इस हमले में शिया धर्मगुरु ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह उजमा कखामनाई की शहादत हो गई। अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मौजूद लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारे भी लगाए। इस अवसर पर सुन्नी शियाहजरात मौजूद रहे। इमामे जुमा बोल जायत सुहावा सादात मौलाना मोहम्मद नकी, मौलाना शहवेज, मौलाना सैयद, मौलाना जौहर, नूरुल हसन,बबलू चैधरी, नीशू जैदी, मुजाहिद हुसैन, रिजवी, मुजाहिद, जैगम बाकरी, मोहम्मद रजा, शराफत हुसैन, फरमान, शकील शाह शाहिद अनेकों लोग रहे।
