अमेठीः चोर-लुटेरों के हौसले बुलंद
March 06, 2026
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में चोर-लुटेरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बदमाश खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मामला तहसील परिसर अमेठी का है, जहां एक युवक मुकदमे में पैरवी करने के लिए अपनी बाइक से तहसील पहुंचा था। युवक ने बाइक को परिसर में खड़ा कर लॉक लगाया और एसडीएम कोर्ट में चला गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। जब युवक वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी, जिसके बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तहसील परिसर में हुई इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
.jpg)