Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुर: बिना फिटनेस, टैक्स व ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन सख्त


रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन मे उपसंभागीय अधिकारी राजेश  कुमार  श्रीवास्तव ने रात्रिकालीन चेकिंग अभियान में बड़ी कार्रवाईरू बिना परमिटध्टैक्स बसें व ओवरलोड डम्पर सीज, 3.04 लाख का जुर्माना लगाया ।

जनपद में परिवहन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रामपुर रोडवेज बस स्टेशन क्षेत्र में बिना वैध परमिट एवं टैक्स के संचालित दो बसों को पकड़ा गया। उक्त बसों में निर्धारित क्षमता से लगभग 40 यात्री अधिक पाए गए, जिस पर दोनों बसों को सीज करते हुए चालान की कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में दो डम्पर बिना वैध फिटनेस एवं टैक्स तथा ओवरलोडिंग में संचालित पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सीज किया गया। साथ ही पांच अन्य डम्परों का भी विभिन्न परिवहन नियमों के उल्लंघन में चालान किया गया। समस्त बसों एवं डम्परों पर की गई कार्रवाई में कुल ₹3.04 लाख का जुर्माना आरोपित किया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यातायात नियमों की अवहेलना, बिना परमिटध्टैक्स संचालन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा एवं यात्री हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |