शाहबाद: वंडर वुमेन किटी ग्रुप ने मनाया होली का पर्व
March 03, 2026
शाहबाद। शाहबाद के वंडर वुमेन किटी ग्रुप द्वारा होली के शुभ अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की आयोजिका तनु सचिन गुप्ता द्वारा अपने ग्रुप की सभी महिलाओं को नगर के प्रतिष्ठित सेवन सीज होटल में बुलाकर इस कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में हाउजी गेम, लूडो गेम, सरप्राइज गेम के साथ- साथ होली के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस कार्यक्रम में तनु सचिन गुप्ता के साथ-साथ मधु गुप्ता, प्रिया विष्णु गुप्ता, प्रिया हरिओम गुप्ता, शिवाली गुप्ता, बबीता गुप्ता, नीतू गुप्ता, शिखा गुप्ता सहित अनेकों महिलाएं रहीं।
