पंजाबी बाग में तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, हुई मौत
March 25, 2026
दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार कार से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई है। घटना पंजाबी बाग की है, जहां रात में एक्सीडेंट के बाद सब इंस्पेक्टर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद लोगों ने जबरदस्ती उसे रोका और उसी की कार में डालकर घायल को हॉस्पिटल ले गए।
हॉस्पिटल में महिला की मौत हो गई और सब इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गया। हालांकि मंगलवार को सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह रंजीत नगर में पोस्टेड है।
इस घटना ने ये सवाल खड़े कर दिए हैं कि अगर जनता के रक्षक ही हादसे में शिकार महिला को छोड़कर फरार हो जाएंगे तो आम आदमी को क्या संदेश जाएगा। ये पुलिस के ऊपर एक सवालिया निशान है।
दिल्ली के करोल बाग में बीते मंगलवार की रात को भी बड़ा एक्सीडेंट हुआ और एक यात्री डबल डेकर बस पलट गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हैं।
घटना झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास हुई। अचानक हुए हादसे की वजह से हड़कंप मच गया और यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि अक्सर देखा गया है कि यातायात के नियमों का पालन नहीं करने की वजह से इस तरह के हादसे होते हैं। ऐसे में अगर आप रोड पर वाहन चला रहे हैं तो अलर्ड मोड में रहें।
देशभर में हर दिन सड़क हादसों में तमाम लोगों की जान जाती है लेकिन उसके बावजूद लोग नहीं सुधरते हैं और गलत ढंग से ड्राइव करते हैं। वह अपनी जान भी खतरे में डालते हैं और बाकी राहगीरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
