Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़! 10 गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है। इस कार्रवाई में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से विदेशी बने अत्याधुनिक हथियारों और कारतूसों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। इसमें सब-मशीन गन, ऑटोमैटिक पिस्तौलें और करीब 200 कारतूस शामिल हैं।

पूरे अभियान में कुल 21 हथियार जब्त किए गए हैं। ये सभी अत्याधुनिक ऑटोमैटिक हथियार और पिस्तौलें हैं जो कई अलग-अलग देशों से लाए गए थे। बरामद हथियारों की लिस्ट काफी लंबी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल एक संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था। यह गिरोह भारत में आपराधिक तत्वों को अवैध हथियार पहुंचाने का काम करता था। आरोपी कथित तौर पर पड़ोसी देशों में बैठे अंतरराष्ट्रीय हैंडलरों और सप्लायर्स के संपर्क में थे। यह गिरोह गुप्त मार्गों और बिचौलियों के जरिए इन हथियारों को सीमाओं के पार भारत लाता था। उसके बाद ये हथियार देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने संपर्कों तक पहुंचाए जाते थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े बाकी सहयोगियों की पहचान करने के लिए काम जारी है और मामले की जांच भी तेजी से चल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |