सुल्तानपुर: ग्राम प्रधान के मध्यम से पीएम किसान योजना से वंचित लाभार्थियों को फिर से योजना से जोडा
March 19, 2026
सुल्तानपुर। विकास खंड दोस्तपुर क्षेत्र के नारामधईपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को ग्राम प्रधान जयप्रकाश ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गांव के उन किसानों का विशेष प्रयास किया है, जिन्हें पहले किसी कारणवश योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। प्रधान जयप्रकाश के सक्रिय सहयोग और निर्देशन में ऐसे सभी पात्र किसानों का पुनः रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं, जिसके फलस्वरूप अब वे योजना के लाभार्थी बन गए हैं।पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है। हाल ही में जारी 22वीं किस्त के साथ ही गांव के कई नए लाभार्थियों को भी यह राशि मिलनी शुरू हो गई है।ग्राम प्रधान जयप्रकाश ने बताया कि ष्गांव के कई किसान भाई-बहन पहले आधार लिंकिंग, भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि या अन्य तकनीकी कारणों से योजना से वंचित थे। हमने ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगवाकर और संबंधित विभाग से समन्वय कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। अब सभी पात्र किसानों को लाभ मिल रहा है, जो सरकार की किसान कल्याण की योजनाओं का सकारात्मक उदाहरण है।
