प्रतापगढः मवेशी की हत्या में दो पर मुकदमा दर्ज
March 19, 2026
प्रतापगढ़। मवेशी की हत्या को लेकर पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जिले में सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे पण्डित भोजपुर गांव निवासी अंकित सरोज पुत्र महारानीदीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश को लेकर बीती पन्द्रह मार्च की शाम साढ़े पांच बजे दुल्लापुर निवासी दीपक सरोज व धर्मेन्द्र सरोज ने उसकी सुअर की नदी के किनारे ले जाकर हत्या कर दी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)