Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः नशा मुक्ति अभियान के तहत डिग्री कॉलेज में जागरूकता रैली, छात्रों ने दिया संदेश! योग व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी प्रेरणा, छैै व रोवर्स-रेंजर्स की सक्रिय भागीदारी


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतिम चरण के अंतर्गत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत रैली के साथ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या अलका मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली में राष्ट्रीय सेवा योजनाएवं रोवर्स-रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते नजर आए। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में योग एवं व्यायाम सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित योग करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम की संचालिका प्रो. दरख्शा ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर बनाता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। सहसंयोजक डॉ. जगदम्बा कुमार ने भी छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कार्यालय अधीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |