Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः मानव उत्थान सेवा समिति के सत्संग में श्रद्धालुओं ने लिया बुराइयों का त्याग कर सद्भाव बढ़ाने का संकल्प! भक्ति की डोर से जुड़कर ही जीवन को मिलती है सार्थकता- अनुरक्ति बाई


बीसलपुर। क्षेत्र के ग्राम टेहरी में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित मासिक सत्संग एवं मानव सद्भावना सम्मेलन में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने जीवन को सकारात्मक दिशा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कथा वाचिका अनुरक्ति बाई ने अपने प्रवचनों में कहा कि मानव जीवन परमात्मा की अनमोल देन है, जिसे व्यर्थ के मोह-माया और भौतिक सुखों में न गंवाकर अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य भौतिकता की दौड़ में इतना उलझ गया है कि वह अपने वास्तविक उद्देश्य को भूलता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि माया-मोह, लोभ और अहंकार ही जीवन के दुखों का मुख्य कारण हैं। यदि व्यक्ति इन बुराइयों का त्याग कर परमात्मा की भक्ति से जुड़ जाए तो उसका जीवन सहज, सरल और सुखमय बन सकता है। भक्ति की डोर ही मनुष्य को ईश्वर से जोड़ती है और अंततः मोक्ष की प्राप्ति कराती है।

सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन कर सभी को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा प्रधान चंद्रपाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष कुंदन लाल, शाखा सचिव गया प्रसाद, जिला सचिव चंद्रपाल, खुशी राम, बलराम सिंह, सुखपाल सिंह, अशोक कुमार, मनोहर लाल, उदित शर्मा, रामस्वरूप वर्मा, नेमचंद, दीपक, वेद प्रकाश, गायत्री, ज्वाला प्रसाद, कल्लू लाल, पंचम लाल, फूलमती, कुसमा, राजेश्वरी मिश्रा, सोनकली, बबली, प्रभा, मंजेश, सरिता, मोहिनी सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |