Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः योग शिविर में बुजुर्गों को असाध्य रोगों से बचाव के बताए गए उपाय! अटल वयो-अभ्युदय योजना के तहत वृद्धाश्रम में आयोजन, स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवा वितरण


बीसलपुर। क्षेत्र के ग्राम मचवा खेड़ा स्थित वृद्धाश्रम में भारत सरकार की अटल वयो-अभ्युदय योजना के अंतर्गत आयोजित योग शिविर में बुजुर्गों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

योग प्रशिक्षक डॉ. पार्थ त्रिपाठी ने बताया कि योग भारत की प्राचीन और वैज्ञानिक पद्धति है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव होता है।

उन्होंने विशेष रूप से वृद्धावस्था में होने वाली समस्याओं जैसे अनिद्रा, गठिया, घुटनों का दर्द, आंखों की रोशनी कम होना आदि के समाधान के लिए योग को अत्यंत प्रभावी बताया।

प्रशिक्षक सतीश शर्मा ने उपस्थित बुजुर्गों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासन कराए और उनके सही तरीके एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित बना रहता है।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।

कार्यक्रम का संचालन आश्रम की प्रबंधक लक्ष्मी देवी द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |