Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः देश में विविध जाति एवं धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं किन्तु यह पर्व अनेकता में एकता को शक्ति प्रदान किया करता- आराधना मिश्रा मोना


लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने होली के पर्व पर राष्ट्रीय प्रगति एवं एकता अखण्डता की मजबूती के साथ तिरंगे के दुनिया के पटल पर सफलता की कामना की है। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने कहा कि आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारा को प्रदर्शित करने वाले इस पर्व का संदेश दुनिया में सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण की संकल्पबद्धता का है। विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश में विविध जाति एवं धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं किन्तु यह पर्व अनेकता में एकता को शक्ति प्रदान किया करता है। नेताद्वय का संयुक्त बयान मंगलवार को यहां जारी करते हुए मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया है कि होली के पर्व पर सांसद प्रमोद तिवारी अपने पांच दिवसीय दौरे में होली के दिन परम्परागत रूप से पैतृक आवास संग्रामगढ़ रहेंगे। आज शाम वह ग्रामीणों के द्वारा आयोजित परम्परागत फाग कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |