शाहबाद: मारपीट के आरोप में मां सहित दो बेटों पर हुई रिपोर्ट दर्ज
March 03, 2026
शाहबाद । ग्राम बरखेड़ा थाना शाहबाद निवासी चंद्रकेश की पुत्री रेखा ने कोतवाली में तहरीर देकर खेत में लगे पेड़ों को उखाड़ने वाले दो बेटों और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेखा के अनुसार उसके खेत में एक माह पुराने पेड़ लगे थे जिसे रतनलाल की पत्नी अतरकली और उनका बेटा यशपाल उखाड़ रहे थे। रेखा का आरोप है कि जब उसकी मां श्यामवती ने पेड़ तोड़ने को मना किया तब इस बात को लेकर बरखेड़ा निवासी रतन लाल की पत्नी अतरकली और उनके दोनों बेटे श्रीनिवास और यशपाल ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते हुए लाठी डंडों व लात घूसों से मारना पीटना प्रारंभ कर दिया। अंत में वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि इस लड़ाई झगड़े में सोने के कुंडल भी कहीं गिर गए जो मिल नहीं पाए। पुलिस ने अतरकली, यशपाल और श्रीनिवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
.jpg)