प्रतापगढ़। शंकराचार्य जी के गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक लगने के बाद रविवार को जिले से एक प्रतिनिधि मण्डल कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी , पूर्व प्रमुख शिवगढ़ विवेक त्रिपाठी एवम अधिवक्ता प्रीतम शुक्ल के नेत्तृत्व में वाराणसी के केदार नाथ घाट स्थित श्रीमठ पहुँचकर पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से आशिर्वाद प्राप्त किये।
उक्त अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि धर्म,सत्य,भगवान शंकराचार्य और सौ करोड़ सनातनियों की जीत हुई हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक परन्तु सरकार के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है।इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला न्याय और सत्य की जीत का प्रतीक है।अदालत ने संविधान और विधि के अनुरूप निष्पक्ष निर्णय देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है। मोदीदृयोगी सरकार सुनियोजित साजिश के तहत पूज्य शंकराचार्य जी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भगवान शंकराचार्य जी का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है। शंकराचार्य भगवान शिव के स्वरूप हैं और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कदापि स्वीकार्य नहीं है।
पूर्व प्रमुख शिवगढ़ विवेक त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार दुर्भावना और द्वेष की भावना से पूज्य शंकराचार्य जी को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा था, उस पर न्यायालय की यह रोक करारा जवाब है। सत्य को दबाने की हर कोशिश अंततः विफल होती है-सत्यमेव जयते.. अधिवक्ता प्रीतम शुक्ल ने कहा कि हम सब शंकराचार्य जी के साथ डटकर खड़े हैं, उनका अपमान हम सब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, सरकार को यह याद रखना चाहिए कि उनकी तानाशाही ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी ।
इस अवसर पर वेदान्त तिवारी,सुनील शुक्ल, देवमणि पाण्डेय,अश्वनी उपाध्याय, शुभम शुक्ल, आदि लोग आशीर्वाद प्राप्त किए ।
