Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः नगर में कलश यात्रा में भक्तिभाव में झूमे भक्त, जगह जगह हुई पुष्पवर्षा


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली कलश यात्राओं में श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में देखा गया। अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु कलशयात्रा में भगवान द्वारिकाधीश के जयघोष में आनन्दित दिखे। नगर के पूरे स्वामी से कथा व्यास स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी महाराज की अगुवाई में गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा विद्या मंदिर मार्ग होते हुए नेशनल हाईवे के श्री हनुमत निकेतन पहुंची। इसके बाद कलश यात्रा चैक होते हुए घुइसरनाथधाम रोड से नहर मार्ग से कथा स्थली पहुंची। संयोजक रमाकांत मिश्र एवं राजकुमार मिश्र तथा मनीष मिश्र की अगुवाई में श्रद्धालुओं कोे पुष्पवर्षा भी करते देखा गया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा विधायक मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने हनुमत निकेतन पर श्रद्धालुओं के साथ जगत्गुरू स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पहले दिन की कथा में योगेश्वराचार्य जी ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सुन्दर वर्णन किया। सहसंयोजिका द्रोपदी मिश्र ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर डा. ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी, पप्पू तिवारी, विद्याशंकर मिश्र, ज्ञानू तिवारी, राजेश मिश्र, शिवशंकर मिश्र, अरूण मिश्र, उमाशंकर मिश्र आदि रहे। वहीं नगर पंचायत के जलेसरगंज रोड के लालूपुर मोड से भी श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कथा व्यास धर्मेश हरि जी महाराज की अगुवाई में भी भव्य कलश यात्रा निकली दिखी। कलश यात्रा लालगंज चैक होते हुए हनुमत निकेतन व रायबरेली रोड के श्रीहरिहर मंदिरम् एवं जंगलीवीर बाबा होते हुए दोपहर बाद कथा स्थली पहुंची। संयोजक नंदलाल कौशल एवं अंतिमा कौशल ने श्रद्धालुओं का टीका अभिषेक किया। सभासद आशीष कौशल की अगुवाई में नगर के व्यापारियों को कलशयात्रा में भगवान का जयघोष भी करते देखा गया। इस मौके पर जय कौशल, ओंकारनाथ वैश्य, चंदन कौशल, राहुल कौशल, कृष्णलाल कौशल, बनारसी कौशल, रमाशंकर कौशल, केदारनाथ कौशल आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |