प्रतापगढः अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना बिहार पर महिलाओं को जागरूक करते हुए किया गया सम्मानित
March 08, 2026
प्रतापगढ।जिले में बिहार ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी माया देवी की अगुवाई में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं समेत सैकड़ों आंगनवाडी कार्यकत्रियो को जागरूक करते हुए महिला दिवस पर सम्मानित किया गया जहा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा दो बच्चो का अन्नप्राशन किया गया कार्यक्रम मे महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गई इस मौके पर सीडीपीओ माया देवी, सुपरवाइजर शिवानी शुक्ला,ज्योति मिश्रा, बडे बाबू राजकुमार तथा कम्प्यूटर आपरेटर आसुतोष तिवारी तथा बाल विकास परियोजना बिहार की सैकड़ों आंगनवाडी कार्यकत्रिया मौजूद रही।
