प्रतापगढः शिक्षक के दादा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
March 08, 2026
प्रतापगढ़। जनपद के कोहड़ौर बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर के प्रमुख पुजारी एवं शिक्षक अमित कुमार शुक्ल के दादा रामकृपाल शुक्ल उर्फ पुजारी जी का 8 /3/26 रविवार को निधन हो गया है। श्री शुक्ल जी 95वर्ष के थे, वह पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से बाजार वासियों सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, उन्हें श्रद्धांजलि देने व अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा क्षेत्र के तमाम गणमान्य व राजनेता, शिक्षकों,पत्रकारों द्वारा अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विदित हो कि क्षेत्र में लोकप्रिय पुजारी जी की तमाम स्मृतियां लोगों में जीवंत देखी गई। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिपंस पं. इंद्रदेव तिवारी, पं. जितेंद्र बिहारी पांडेय,पं. विमल चंद्र दीप,पं. शारदा प्रसाद पाठक, किशन सोनी,पं.शम्भू नाथ शुक्ल,पं.विजय शुक्ल, पं.विनय शुक्ल, पं.अमित शुक्ल,पं.बृजेश कुमार शुक्ल,पं.कमलेश पांडेय आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया है ।
.jpg)