Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः रोजा सब्र और अनुशासन सिखाता है- एडवोकेट शाहमीर खान


गुरसहायगंज/कन्नौज। रोजा सब्र और अनुशासन सिखाता है जो मन पर काबू पाने में मदद करता है इसके अलावा रोजे के कई वैज्ञानिक महत्व हैं जैसे की रोजा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और रक्तचाप को कम करने मे मदद कर सकता है तथा शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी टूटती है और विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। उपरोक्त बातें रविवार को एडवोकेट शाहमीर खान के आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मौजूद एडवोकेट शाहमीर खान ने कहीं। उन्होंने बताया कि रोजा रखने से शरीर और रूप दोनों को अद्भुत लाभ मिलते हैं यह पाचन तंत्र को आराम देकर शरीर को डिटॉक्स करता है आध्यात्मिक रूप से यह अनुशासन धैर्य और जरूरतमंदों के प्रति सहानुभूति सिखाता है। उन्होंने कहा कि बहुत ही खुशकिस्मत हैं हम लोग की हमें साल का इतना कीमती और पवित्र महीना मिला जिसमे अल्लाह नेकी कर गुनाहों से तौबा करने वाले के पिछले सारे गुनाह माफ कर देता है इसलिए हमें चाहिए कि हम लोग रोजे रखकर खूब इबादत करें और रो-रो कर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए आज से दृढ़ संकल्प लें की सदैव सर्व समाज के हित मे कार्य करेंगे और कमजोर गरीब एवं बेसहारा लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे चाहे वह किसी भी धर्म अथवा किसी भी जात का व्यक्ति हो यही हमारा दीन हमको सिखाता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आसिफ खान मुशाहिद रजा सपा नेता वसीम हसन लल्ला दुबे शाकिब मियां एडवोकेट शाहनवाज खान कन्नौज बार एसोसिएशन कन्नौज के पूर्व महासचिव एडवोकेट मुशीर खान एडवोकेट अनवर हुसन शान मोहम्मद सपा नेता अजीम सिद्दीकी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |