Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: गैर इरादतन हत्या के प्रयास व अंग भंग करने के अभियोग से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। जिले के थाना लालगंज पर किशोरी लाल पुत्र स्व.मेवालाल निवासी बोकरिया पोस्ट गुलालपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा अंग भंग करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए रविवार को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तों 1.शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल,2.गोलू पुत्र राजेन्द्र व 3. करन पुत्र लालचन्द्र निवासीगण टांडा फाल तुर्कहा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |