Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग किया तो होगी कार्यवाही


कन्नौज। घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की संभावना के दृष्टिगत आपूर्ति विभाग की 2 टीम ने कल दिनांक 14 मार्च को गुगरापुरध्तिलपाई चैराहाध् जन सेवा केंद्र राजपुर एवं चांदापुरध् मानीमऊध् अंधा मोड़ कन्नौज तथा दिनांक 15 मार्च को तिर्वा बाजार के 5 रेस्टोरेंटध्तिर्वा-कन्नौज रोडध् मे अश्वनी गैस तिर्वा के अतिरिक्त समधन एवं गुरसहायगंज स्थित गैस एजेंसीध् सराय प्रयाग के 2 तथा मलिकपुर के 3 होटल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान होटलों ढाबों और अन्य व्यावसायिक केंद्रों पर पेट्रोलियम पदार्थों के उपयोग की जांच की गई। जांच मे किसी भी स्थल पर कोई दुरूपयोग नहीं पाया गया। छोटे वेंडर्स को भी इस संबंध मे निर्देशित किया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग अपने व्यावसायिक गतिविधियों मे न करें। अवगत कराया गया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है तथा इसका उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और सिलेंडर जब्त किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई है। समस्त जनपद वासियों को पुनः स्पष्ट किया जाता है कि घरेलू ईंधन का दुरुपयोग किसी भी स्थिति मे स्वीकार नहीं किया जाएगा और यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |