जगदीशपुर: ट्रेन से फिसल कर युवक की मौत
March 31, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। ट्रेन पर चढते समय युवक का संतुलन बिगडने से फिसल कर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजकर आवश्यक कार्यवाई मे जुटी। लखनऊ सुल्तानपुर रेलवे रूट पर स्थित निहालगढ रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब दवा लेने जा रहे सत्ताइस वर्षीय पिछूती कोट निवासी शिवम सिंह अपनी भाभी व बच्चों को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन पर चढाते समय अपना संतुलन खो बैठे और फिसल कर नीचे गिर गए तथा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे तत्काल रेलवे पुलिस द्वारा बाहर निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के उपरांत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर आवश्यक कार्यवाई जारी है।
.jpg)