Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन


जायस/अमेठी। अमेठी जनपद के तिलोई क्षेत्र अंतर्गत पूरे बाबू (जनापुर) में आगामी 9 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अब तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य कथा वाचक के रूप में आचार्य पंडित राजकुमार मिश्रा जी महाराज (अयोध्या धाम) अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों की भी विशेष भूमिका रहेगी। इस धार्मिक आयोजन में शशि प्रताप सिंह, शेष प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह (पिंटू) एवं राम प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल पूरे बाबू (जनापुर), तिलोई-अमेठी में रखा गया है, जहां भक्तों के लिए  व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |