अमेठीः चोरी रोकने मे पुलिस नाकाम
March 10, 2026
अमेठी। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं, आए दिन अस्पताल परिसर से गरीब वर्ग के लोगों की साइकिलें चोरी हो रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में अमेठी कोतवाली पुलिस नाकाम दिख रही है। इससे पूर्व भी अस्पताल परिसर से साइकिले गायब हो चुकी हो और अभी तक इन साइकिलों को बरामद करने में पुलिस नाकाम साबित हुई है । दरअसल मंगलवार को एक बार फिर अमेठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक युवक की साइकिल चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार शोभनाथ वर्मा पुत्र राम अभिलाख निवासी बलभद्रपुर,जो दवा लेने के लिए सीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी साइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी कर डॉक्टर को दिखाने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी साइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। जब युवक बाहर आया तो साइकिल गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित युवक अमेठी में आरआरपीजी कॉलेज के सामने स्थित कमल सिंह के रेस्टोरेंट पर काम करता है। तबीयत खराब होने के कारण वह अस्पताल दवा लेने आया था। साइकिल चोरी होने की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
