Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अवसान माता का पूजन कर महिलाओं ने की मंगलकामना

 


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग स्थित उमापुर मोड़ पर गुरूवार को महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी व सुनीता मिश्रा के संयुक्त आयोजन में अवसान माता पूजन महोत्सव भी विधिविधान से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सशक्त महिला सम्मान भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल सुहागिन महिलाओं ने वैदिक मंत्रोचार के बीच अवसान माता का पूजन किया और जयकारे लगाये। महिलाओं ने अवसान माता की कथा सुनाकर परिवार व देश के सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का संयोजन पुष्पा मिश्रा व नीलम तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी योगेश्वराचार्य महराज ने महिलाओं को देवीपूजन का महात्म्य बताया। कार्यक्रम का संचालन भारती तिवारी ने किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सीमा शुक्ला, सुभद्रा मिश्रा, रेनू तिवारी, सुमन दुबे, उषा पाण्डेय, गायत्री यादव, मीना मिश्रा, सोनी मिश्रा, संगीता मिश्रा, गायत्री पाण्डेय, पप्पू तिवारी, राजकुमार मिश्र, मनीष मिश्र, दिनेश सिंह, अंजनी अमोघ, ज्ञानप्रकाश तिवारी, आचार्य पदमनाभ, शानु तिवारी, ममता द्विवेदी, अतुल मिश्र, सोनू मिश्र आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |