Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः समारोहपूर्वक एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ


लालगंज/प्रतापगढ़। नगर स्थित भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय अझारा लालगंज में गुरूवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का समारोहपूर्वक आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री एवं महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शिविरार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह युवाओं को समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। अध्यक्षता कर रहे संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र ने  शिविरार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने बताया कि सात दिवसीय शिविर का आयोजन खजुरी ग्राम पंचायत में किया गया है। उन्होने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महाविद्यालय के संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र, प्रबन्धक सुनीता मिश्रा, गौरव मिश्र, रीमा मिश्रा, सीमा मिश्रा ने कहा कि एनएसएस शिविर युवाओं में सामाजिक चेतना व राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। प्राचार्य डॉ0 पूनम त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 लक्ष्मीकांत तिवारी ने किया। इस मौके पर राहुल सिंह, डॉ0 रेखा पाण्डेय, डॉ0 शालिनी शुक्ला, डॉ0 अरविन्द शर्मा, रामचंद्र पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, रामकृष्ण शुक्ल, शिखा तिवारी, सरिता तिवारी, आलोक सोनकर, दयाशंकर मिश्र, राघवेंद्र पाण्डेय, हृदय पाण्डेय, संतोष शुक्ला, विनोद पाण्डेय, कमलेश विश्वकर्मा, शुभम श्रीवास्तव, सुशील शुक्ल, धर्मेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |