Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जनपद न्यायालय के साथ-साथ सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है, जिसके संदर्भ में गुरुवार को जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 के संदर्भ में प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय के साथ-साथ वाह्या न्यायालय कुंडा, लालगंज एवं सभी राजस्व व अन्य न्यायालयों में होने जा रहा है, जिसमें  लोग अपने वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं। इस अवसर पर अपर जिला जज अजय कुमार, अपर जिला जजध्विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी हेमंत कुमार,  अपर जिला जजध्नोडल अधिकारी लोक अदालत अंकिता दुबे,  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय सहित न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |