Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुर: चिकित्सा प्रतिपूर्ति अटकी, राजस्व निरीक्षक ने की निष्पक्ष जांच की मांग! तीन महीने से नहीं मिला वेतन


सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर के तहसील लंभुआ में तैनात राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव ने जिला अधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े बिलों के सत्यापन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20 नवंबर 2025 को तहसील के कार्यदिवस पर ड्यूटी के लिए जाते समय वह एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।दुर्घटना के बाद उनका उपचार शासकीय एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों में कराया गया। उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि उपचार लखनऊ स्थित गमो ट्रॉमा सेंटर तथा आइकॉन हॉस्पिटल में चला। उपचार से संबंधित समस्त आवश्यक अभिलेख, मूल बिल और दवाओं की रसीदें नियमों के अनुसार राजस्व विभाग के माध्यम से प्रस्तुत की गईं।हालांकि, उन्हें अवगत कराया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को लेकर संदेह व्यक्त किया गया है और खर्च को फर्जी होने की आशंका जताई गई है। इस पर राजस्व निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा प्रस्तुत सभी बिल, जांच रिपोर्ट, दवाओं के बिल और अस्पताल अभिलेख पूर्णतः वास्तविक एवं उपचार से संबंधित हैं तथा किसी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़ा नहीं किया गया है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सत्यापन कराने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है, ताकि अनावश्यक विलंब से बचा जा सके।इसके अतिरिक्त,यह भी बताया कि उन्हें नवंबर माह से अब तक तीन महीने का वेतन प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की भी मांग की है।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और जांच प्रक्रिया कब तक पूरी होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |