Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर:गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट का रक्तदान शिविर


सुल्तानपुर।  रविवार को गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने गोमती अस्पताल एवं ब्लड बैंक पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जिले के युवाओं और नागरिकों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कुल 10 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम करन सिंह ने फीता काटकर किया उदघाटन। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता और जिला अध्यक्ष विजय भोजवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं की कतारें लगी थी।शिविर में रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।उन्हें बताया गया कि रक्तदान दूसरों का जीवन बचाने के साथ - साथ रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक कुमार चैरसिया (ब्लॉक अध्यक्ष भदैया) , दानी यादव, सत्यम गुप्ता, हृदय राम पाल, विनोद गुप्ता और स्थानीय अस्पताल की मेडिकल टीम का विशेष योगदान रहा।इसी अवसर पर हरिशंकर कश्यप को अमेठी जिला अध्यक्ष और प्रमोद कुमार गुप्ता (प्रधान) को अमेठी संरक्षक के पद पर चयनित किया गया।ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हमारा उद्वेश्य जिले में रक्त की कमी से किसी भी गरीब या लाचार व्यक्ति की जान न जाने देना है। गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रखेगा। इस दौरान कार्यक्रम में अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |