Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ओ-मां फाउंडेशन ग्रुप ने सिल्वर मेडल विजेता ऊषा देवी को किया सम्मानित


लखनऊ। ओ-मां फाउंडेशन ग्रुप द्वारा 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 की सिल्वर मेडल विजेता कुमारी ऊषा देवी को सम्मानित किया गया। यह चैंपियनशिप 6 से 10 मार्च तक तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित हुई, जिसका आयोजन तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा किया गया था।

जिला रायबरेली के थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथ खेड़ा की रहने वाली ऊषा देवी ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली ऊषा देवी के पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था। परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। उनकी सफलता के पीछे बड़े भाई कुलदीप, माता शिव रानी और फूफा धर्मेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा है।

एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद ऊषा देवी ने अपने साहस और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

सम्मान समारोह में ओम प्रकाश, चन्दन कुमार, नीरज कुमार निर्मल, धर्मेंद्र कुमार, राम नरेश, जयेंद्र प्रताप सिंह और अमर नाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने ऊषा देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |