हाथरस। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के मुख्य बाजारोंध्स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ श्री जे0एन0 अस्थाना, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार व अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे । पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा दुकानदारोंध्व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया, तथा सभी से त्यौहार होली के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सभी से होली व रमजान माह पर्व को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई । आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियोंध्वाहनों की चेकिंग की गई । साथ ही पैदल गश्त के दौरान बाजारो में व्यापारियोध्सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाली जगहध्मार्केट आदि स्थानों पर पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियोंध्वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया।
