हाथरसः वृद्धों की मुस्कान में दिखे राधा-कृष्ण! हाथरस के वृद्धाश्रम में होली मिलन एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न
March 01, 2026
हाथरस। सेवा और संस्कृति के संगम के साथ, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस राधा गोविन्द द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में एक भव्य श्होली मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरश् का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा राधा-कृष्ण की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित लोगों ने ठाकुर जी के जयकारों से आश्रम को गुंजायमान कर दिया। जायंट्स ग्रुप हाथरस राधा गोविंद के अध्यक्ष मोहित अग्निहोत्रीने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है और त्योहारों पर उन्हें अकेलापन महसूस न होने देना हम सभी का सामाजिक उत्तरदायित्व है। मुख्य अतिथि डॉ आर. पी. गुप्ता ने कहा होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियाँ बांटने का अवसर है। बुजुर्गों के बीच आकर ऐसा लगा मानो साक्षात ईश्वर का आशीर्वाद मिल गया हो।होली के उल्लास के बीच स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया। हर्ष राघव सचिव जायंट्स ग्रुप हाथरस ने कहा आज के शिविर का उद्देश्य रंगों के साथ-साथ स्वास्थ्य की मुस्कान बिखेरना है।शिविर में डॉ नवनीत अग्रवाल, डॉ सचित अग्रवाल, डॉ अतुल, डॉ कुणालवार्ष्णेय, सुमित कपूर डॉ. रीशा वार्ष्णेय,अनुभवी चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों कारूसामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (बीपी, दंत,शुगर आदि), गया।जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।आंखों और मौसमी बीमारियों से बचाव के परामर्श दिए गए। विहिप और जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने आश्रम के वृद्धजनों के साथ फूलों की होली खेली और गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। संस्था द्वारा सभी बुजुर्गों को उपहार, फल और मिष्ठान वितरित किए गए। अपनों के बीच पाकर वृद्धों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने गीतों व भजनों के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की।प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, जायंट्स ग्रुप श्राधा गोविन्दश् की अध्यक्ष एवं समस्त टीम, समाजसेवी और आश्रम का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ अमित भार्गव जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया। मंच का सफल संचालन जिला सहसंयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रियांशी वार्ष्णेय ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में भानु सक्सेना जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विद्याभूषण गर्ग जिला सेवा प्रमुख, अमरदीप सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद, प्रवीण खंडेलवाल जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद डॉ विकास शर्मा, हर्ष राघव जॉइंट्स क्लब हाथरस सचिव, नीरज शर्मा, मनोज अग्निहोत्री आदि का विशेष योगदान रहा। इस मौके पदम नारायण अग्रवाल, प्रदीप बागला, चेतन यादव, सीमा वार्ष्णेय, मधुर बिंदल, वाई.पी. सिंह,सिंहऋषभ, शिवानी,भावना, आदि।
