Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का विशाल प्रबुद्ध समागम


कन्नौज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान मे आयोजित विशाल प्रबुद्ध समागम “जय श्री परशुराम” के जयकारों के साथ जुपिटर हाल मे उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे सवर्ण समाज सनातन धर्म गौ-सेवा गीता वेद पुराण संस्कार एवं आचार विचार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं परिचर्चा की गई। साथ ही ब्राह्मण एवं सवर्ण समाज के विरुद्ध लाए जा रहे विभिन्न कानूनों पर भी गहन मंथन हुआ।

समागम के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की गई। प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ शरद द्विवेदी ने उन्हें चित्र भेंट कर सम्मानित किया होली की शुभकामनाएं दीं तथा कन्नौज आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सौरिख के पूर्व अध्यक्ष ओमी चतुर्वेदी पारस मिश्रा समीर मिश्रा ध्रुव पांडे एवं रिंकू तिवारी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |