कन्नौजः परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
March 14, 2026
कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा हेतु स्थापित किए गए कंट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों संचार व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्रों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं की सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया गया परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।
