कन्नौज। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे नरेन्द्र कुमार झा जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फूल चन्द्र पटेल प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कन्नौज इंदु द्विवेदी पीठासीन अधिकारी एम०ए०सी०टी० कन्नौज, हरि प्रसाद अपर जिला जज प्रथम ध् नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आशुतोष मोहन अग्निहोत्री जिलाधिकारी विनोद कुमार पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रेमी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत कन्नौज श्रीमती स्नेहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ कर आयोजन किया गया।
इसी क्रम मे बाह्य न्यायालय छिबरामऊ ग्राम न्यायालय तिर्वा एवं समस्त प्रशानिक कार्यालयों मे लोक अदालत का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदाललत मे समस्त न्यायिक अधिकारीगण बाह्य न्यायालय छिबरामऊ ग्राम्य न्यायालय तिर्वा द्वारा भाग लिया गया। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग बार के अध्यक्ष एवं सचिव बैंक एवं बीमा कम्पनियों के अधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण पैनल अधिवक्ता पराविधिक स्वयं सेवक न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालन मे जेल अधीक्षक द्वारा आज नवीन न्यायालय परिसर मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे बंदियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों जैसे- लैम्प, एल०ई०डी० झालर लाईट बल्ब टार्च झोले आदि की बिकी हेतु स्टाल लगाया गया। लोक अदालत में आने वाले वादकारियों द्वारा उक्त उत्पादों की खरीददारी भी की गयी। वाद सदर्भित किये गये इस प्रकार जनपद न्यायालय कन्नौज मे निस्तारण हेतु कुलश् 18091 थे जिनमें सुलह समझौते के आधार पर कुल 2911 वाद निस्तारित कर मु० 45,73,4461ध्- रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया।0इसके अतिरिक्त प्रशासन स्तर पर कुल 82217 वाद सदर्भित किये गये थे, जिसमें से वाद निस्तारित किये गये जिनमें सुलह समझौते के आधार पर 60615 निस्तारण हेतु आदेशित किये गये। 148933059 रूपये वादों के 100308 निस्तारण हेतु आदेशित किए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारण हेतु कुल 100308 वाद सदर्भित हुये जिसमें से सुलह समझौते के आधार पर कुल 63526 वाद का निस्तारण कर मु० 194667520 आदेशित किय गये।
