प्रतापगढ़। होली के पर्व पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ द्वारा वृद्धाश्रम महुली में वृद्धजनों के साथ इंटरनेशनल डायरेक्टर समाज सेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी वृद्धजनों को समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने गुलाल लगाकर व टोपी पहनाकर होली के उपहार देकर आशीर्वाद लिया। 106 वर्षीय वृद्ध दादा जय राम ने होली गीत गाकर सभी वृद्ध दादा-दादी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बड़े ही उल्लास के साथ वृद्धजनों ने होली का त्यौहार मनाया। समाज सेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि होली के पर्व पर वृद्ध दादा-दादी को कोई कमी ना रहे उनके साथ खुशियां मनाने की कोशिश की गई। सभी वृद्ध दादा-दादी के चेहरे पर खुशियां लाना ही मेरा संकल्प है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे 80 वृद्ध दादा-दादी का आशीर्वाद मिल रहा है।
वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने अभार ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज सेवी रोशनलाल उमरवैश्य वृद्ध दादा-दादी को सदैव याद करते रहते हैं। होली पर वृद्धजन बहुत ही उत्साहित है सभी होली पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गुझिया खिलाकर होली का पर्व मना रहे हैं। इस अवसर पर दादा जयराम, शिव बाबू, आशिक अली, पंकज, सुनील, धर्मेंद्र, अमित, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, विनय श्रीवास्तव, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, आदि वृद्धजन व क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
