Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः किशोर की पिटाई को लेकर तीन के खिलाफ मुकदमा


प्रतापगढ़। किशोर की पिटाई को लेकर पीड़िता की तहरीर पर उदयपुर पुलिस ने तीन आरोपियोे के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज एवं धमकी का केस दर्ज किया है। जिले में उदयपुर थाना के भिटवा परानीपुर निवासिनी रामदुलारी देवी पत्नी गनेश सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बीती अटठाईस फरवरी को उसका चैदह वर्ष पुत्र अंश बगल के गांव दासी का पुरवा में निमंत्रण में गया था। वहां रात करीब डेढ बजे गांव के ही संजय के पुत्र विभोर से अंश का विवाद हो गया। इसे लेकर विभोर के पिता संजय पुत्र सांई सरोज व बबलू पुत्र साई सरोज ने पीड़िता के पुत्र अंश को मारपीट कर चुटहिल कर दिया। आरोपियो ने गालीगलौज के साथ उसके पुत्र को शिकायत करने पर जानलेवा धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सांई सरोज समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |