Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


अमेठी। अपनी मांगों के संबंध में कल विकास खण्ड के मनरेगा कार्मिकों द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी अमेठी को सौंपा, मांग पत्र में मानदेय बढ़ोत्तरी, एच आर पॉलिसी लागू करने, ईपीएफ का भुगतान करने आदि से संबंधित मांग पत्र दिया गया, मांग पत्र में लिखा गया कि यदि मांग पत्र पर विचार नहीं किया गया तो चरण बद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा, माननीय उप मुख्यमंत्री जी, विभागीय मंत्री जी और फिर भी मांग नहीं मानी गई तो, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से जनता दरबार में उपस्थित होकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जायेगा स लेखा सहायक मनरेगा संघ के प्रदेश संगठन सचिव ने बताया कि मनरेगा कार्मिकों का लगातार शोषण किया जा रहा है,अल्प मानदेय देकर गुलामों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, इतने कम मानदेय में कर्मियों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन उच्च पदों पर बैठे अधिकारी आँख बंद किए हैं और कंटीजेंसी की धनराशि का 60 प्रतिसत से अधिक व्यय अन्य मदों में किया जा रहा है और मनरेगा कर्मी आत्महत्या कर रहे हैं, सरकार के पास मनरेगा कार्मिकों के लिए कोई भी भविष्य की योजना नहीं है, जबकि 2021 में माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वयं एच आर पॉलिसी लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन उनके आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है, सारे कार्य हम लोगों से लिया जा रहा है लेकिन घर चलाने के लिए मानदेय एक तो अपर्याप्त दिया जा रहा है दूसरा कभी समय पर नहीं मिल रहा है, इस अवसर पर तकनीकी सहायक श्री अंजनी तिवारी, प्रभाकर गुप्ता, विनोद कुमार, नीरज प्रजापति, मो नदीम, संगीता मौर्य सहित अनेकों ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |